अग्रवाल समाज के सौजन्य से लगे नेत्र शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

बागपत। नगर के मेरठ रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में समस्त अग्रवाल समाज बागपत के सौजन्य से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्रमुख समाजसेवी मनीष जैन ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय गुरुग्राम हरियाणा के नेत्र चिकित्सकों की टीम आई और उन्होंने मरीजों की जांच की। इस मौके पर संयोजक मनोज गोयल, अध्यक्ष कपिल गुप्ता उर्फ कन्हैया, समाज सेवी मास्टर राकेश मोहन गर्ग, महामंत्री आशुतोष अग्रवाल एडवोकेट, सह प्रभारी विवेक गोयल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई बागपत के उपाध्यक्ष मुनीर खान, महामंत्री विक्की चौधरी, पंकज गुप्ता, अंशुल जैन, अतुल गुप्ता, संदीप गुप्ता, संदीप अग्रवाल आदि थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *