तेड़ा कॉलेज में शिक्षाविदों को सम्मानित किया

बिनौली। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक राजवीर सिंह ने दीप प्रवजलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई शार्टकट नही होता, इसके लिए महनत ओर समर्पण होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ही हमारा सच्चा मार्गदर्शक होता है जो हमें जीवन में नैतिकता से जोड़े रखता है। उन्होंने विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डीपी सिंह, अनीता सिंह, नरेशपाल सिंह को शॉल उढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ. मनीषा मिश्रा ने समारोह में आये अतिथियों का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता अध्यक्ष कर्ण सिंह ठेकेदार ने की। अशोक कुमार, बिजेंद्र मुखिया, कर्ण सिंह नम्बरदार, यशवंत सिंह विनोद प्रधान, खुशीराम,यशपाल, विनोद आर्य, बबले, मुकेश कुमार, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *