काशी पहुंचीं कंगना रनौत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘बनारस का हुआ कायाकल्प’, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

काशी पहुंचीं कंगना रनौत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘बनारस का हुआ कायाकल्प’, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

वाराणसी। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत वाराणसी दौरा करने के लिए पहुंची है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि उत्तर प्रदेश में जो विकास हो रहा है, उसे पूरी दुनिया देख रही है। अभिनेत्री ने मीडिया संग बातचीत में बताया कि वह काशी में अपने निजी कार्य से आई हैं। उन्होंने कहा, “हम यहां पर किसी काम से आए हैं, लेकिन हमेशा से ही बनारस हमारे दिल के करीब रहा है।

यहां आकर घूमने-फिरने के लिए मन बहुत उत्सुक हो जाता है और ऐसा होगा भी। हम सभी यहां के विभिन्न स्थानों पर घूमेंगे-फिरेंगे, यहां से खरीदारी भी करेंगे। साथ ही, यहां का आनंद भी लेंगे।” समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी (काशी) के दौरे पर बयान दिया था कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बनारस (काशी) में मेट्रो चलाई जाएगी। अखिलेश यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए कंगना ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने बनारस में पहले ही लाखों-करोड़ों रुपए का निवेश किया है और यहां का कायाकल्प कर दिया है।

अखिलेश यादव की जब सरकार थी, तब उन्होंने बनारस में क्या-क्या काम किए थे? उनके पिताजी समेत पार्टी के अन्य लोगों ने किस तरह से गोलियां चलवाई थीं? उस समय बनारस का क्या हाल था? काशी, अयोध्या समेत यूपी का उद्धार दिन-ब-दिन हो रहा है, उसे पूरी दुनिया देख ही रही है। यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है।” बता दें कि अखिलेश यादव ने वाराणसी (काशी) दौरे के दौरान कहा था कि सपा सरकार बनने पर वाराणसी की ट्रैफिक और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए मेट्रो परियोजना लाई जाएगी, जिसकी योजना उनकी पिछली सरकार के समय 10-11 साल पहले बनाई गई थी। उन्होंने यह भी वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद वरुणा नदी पर रिवरफ्रंट के काम को फिर से शुरू किया जाएगा, ताकि साबरमती रिवरफ्रंट से भी बेहतर नदी का सौंदर्यीकरण किया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *