हिटलर गर्दी ज्यादा दिन नही चलती,केंद्रीय मंत्री राकेश टिकैत से माफ़ी मांगे-गुरमेल बाजवा

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के प्रति की गई टिप्पणी से सिख समाज मे भी मंत्री के प्रति रोष बना हुआ है भाकियू के मण्डल महामंत्री गुरमेल बाजवा ने कहा कि सत्ता के नशे में नेता मंत्री आपा खो बैठे है उन्हें यह नही पता कि जनता सिर पर बैठना जानती है तो उतार कर भी फेक देती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमे वह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के प्रति अशोभनीय टिप्पणी कर रहे है जिस वजह से किसान नेताओ में जबरदस्त रोष ओर गुस्सा बना हुआ है जगह जगह यूनियन नेताओ द्वारा केंद्रीय मंत्री के पुतले फुके जा रहे है।
उधर सिख समाज के दिलो पर राज करने वाले चौधरी राकेश टिकैत के प्रति टिप्पणी पर देहात के सिख समाज मे केंद्रीय मंत्री के खिलाफ रोष बना हुआ है यूनियन के सहारनपुर मण्डल के महामंत्री गुरमेल बाजवा ने कहा कि टिकैत के बढ़ते जनाधार से जहा भाजपा नेता बौखलाए हुए है वही केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचलकर मारा है जिसमें कार्यवाही को लेकर राकेश टिकैत संघर्ष कर रहे है केंद्रीय मंत्री चाहते है कि उल्टा सीधा कहने से राकेश टिकैत हमारी तरफ से ध्यान हटा लेंगे,लेकिन राकेश टिकैत अपने वायदे के पक्के है जो शहीद हुए किसान परिवार की साथ मरते दम तक रहेंगे।
गुरमेल बाजवा ने कहा कि हिटलर गिर्दी ज्यादा दिन नही चलती,केंद्रीय मंत्री राकेश टिकैत से माफ़ी मांगे ओर
प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री अपने बेलगाम मंत्री,नेताओ पर गलत टिप्पणी करने पर लगाम कसे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *