डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरदासपुर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम सीमा चौकी रोसा के क्षेत्र में बुधवार की रात लगभग डेढ बजे पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे ड्रोन को फायरिंग कर वापस भागने पर मजबूर कर दिया।
बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की मध्यरात्रि को भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर से पाक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। भारत की सीमा में प्रवेश कर रहे ड्रोन पर सीमा पर तैनात बीएसएफ की 89 बटालियन के जवानों ने लगभग 16 राउंड फायर किए। इसके अलावा रोशनी छोड़ने वाले गोले भी दागे गए। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र की बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाकर छानबीन की जा रही है।

