औरैया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के मिडगार्ड पर बैठा 8 साल का आर्यन गिरा, पहिये के नीचे दबकर मौत

औरैया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के मिडगार्ड पर बैठा 8 साल का आर्यन गिरा, पहिये के नीचे दबकर मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित हजारीपुर गांव में शुक्रवार को किसान के आठ वर्षीय बेटे की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से उसकी दबकर मौत हो गई। मासूम की मौत से मां-पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है।

हजारीपुर गांव निवासी किसान ध्रुव सिंह का आठ वर्षीय पुत्र आर्यन गांव के ही शिवराज सिंह के ट्रैक्टर के मिडगार्ड पर बैठकर खेतों की ओर जा रहा था। खेत में घूरे की खाद डाली जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे मिडगार्ड पर बैठा आर्यन अपना संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। इससे पहले कि ट्रैक्टर को रोका जाता, उसका पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया। परिजन आनन-फानन में आर्यन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय मृतक के पिता ध्रुव सिंह भी ट्रैक्टर पर दूसरी ओर बैठे थे। वह बेटे को संभाल पाते, इससे पहले ही वह नीचे गिरकर पहिये की चपेट में आ चुका था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *