नोएडा के सेक्टर-150 में ट्रक की टक्कर से बैंककर्मी की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा के सेक्टर-150 में ट्रक की टक्कर से बैंककर्मी की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में एक बैंक कर्मी की मौत हो गई है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बलबीर कुमार पुत्र रामचंद्र ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा राजीव कुमार (30) एक्सिस बैंक में नौकरी करता था। वह मोमनाथल स्थित अपने पैतृक मकान में रहता था।

पीड़ित के अनुसार सोमवार को उनका बेटा बाइक पर सवार होकर ड्यूटी करने जा रहा था, तभी सेक्टर-150 स्थित एक सोसाइटी के पास एक ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर देर रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से ट्रक और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *