मुरादाबाद: प्रेमिका के घर चारपाई पर मिला 19 वर्षीय अयान का शव, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद: प्रेमिका के घर चारपाई पर मिला 19 वर्षीय अयान का शव, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद के थाना पाकबडा क्षेत्र के गांव समाथल में सोमवार दोपहर 2 बजे 19 वर्षीय युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर चारपाई पर पड़ा मिला। घर के बरामदे में कुंडें में रस्सी का फंदा भी लटक रहा था घटना के बाद प्रेमिका और उसके घर वाले अपने घर से गायब हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल करने के बाद युवक का शव पोस्टमार्टम कराकर देर शाम परिजनों को सौंप दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लटकना (फांसी) आया है, लेकिन मृतक के हाथ और माथे पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है

मृतक की पहचान 19 वर्षीय अयान के रूप में हुई है। जो केरल में सैलून का काम करता था और करीब एक महीने पहले अपने गांव समाथल में आया था। मामले में मृतक युवक के पिता जाकिर की ओर से तहरीर दी गई, जिसके आधार पर आरोपित प्रेमिका व उसके परिजन समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस टीम हर एंगल से जांच कर रही है पुलिस विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *