गाजियाबाद में आधी रात पुलिस मुठभेड़! टप्पेबाजी के दो आरोपी गोली लगने से घायल, नकदी और अवैध हथियार बरामद

गाजियाबाद में आधी रात पुलिस मुठभेड़! टप्पेबाजी के दो आरोपी गोली लगने से घायल, नकदी और अवैध हथियार बरामद

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पुलिस ने शुक्रवार की मध्य रात्रि को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने नकदी, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किया है। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त सिहानी गेट जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि थाना सिहानी गेट पुलिस शुक्रवार की मध्य रात्रि को मेरठ रोड के पास चेकिंग कर रही थी। तभी दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गौरव और विवेक नामक दो बदमाशों के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, टप्पेबाजी की गई रकम में से 4600 रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी आदि बरामद किया है। इन बदमाशों ने कई लोगों से टप्पैबाजी करनी स्वीकार की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *