महिला को 39 घंटे थाने में रखा ,किया ऐसा व्यवहार,अब पुलिस दे रही सफाई

जमशेदपुर में चोरी का सामान खरीदने के संदेह में सिदगोड़ा पुलिस ने भुइयांडीह नंदनगर कानू भट्ठा निवासी श्रवण प्रसाद की पत्नी व दो बच्चे की मां रीता देवी को 39 घंटे तक थाने में रखा और आरोप यह भी है कि पुलिस ने उनकी पिटाई की है। इस घटना से राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के सदस्यों में आक्रोश है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने महिलाओं के साथ उपायुक्त और एसएसपी को ज्ञापन देकर शिकायत की।

एडीएम लॉ एंड आर्डर नंद किशोर लाल की पहल पर सिदगोड़ा पुलिस ने महिला को मंगलवार शाम छह बजे थाने से छोड़ दिया, लेकिन लाठी से मारने के कारण महिला के कमर, पीठ व जांघ में खून जम गया है। वह दर्द से चल नहीं पा रही हैं। दोनों बांह में चोट के कारण खून जमने से काले निशान स्पष्ट दिख रहे हैं। अन्य महिलाओं ने कमर और जांघ में चोट का निशान होने की जानकारी दी। थाना से छूटने पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिलाध्यक्ष व आधा दर्जन महिलाएं उसे लेकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंची थीं।

बताया जा रहा है कि बीते 21 तारीख की शाम को महिला को हिरासत में लिया गया था। महिला को सिदगोड़ा पुलिस उसके कानू भट्ठा स्थित दुकान से रविवार शाम को ले गई थी। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड इकाई के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा बॉन्ड भरने पर सोमवार रात ढाई बजे उन्हें छोड़ा गया। पुलिस ने महिला को छोड़ने में शर्त रखी थी कि वह सोमवार दिन में खुद थाने आएगी। इससे महिला 11 बजे थाना चली गई, जहां रात में पुलिस की महिला जवानों ने उसे लाठी से पीटा। समाज के प्रयास से वह 31 घंटे बाद थाना से छूटी हैं।

पीड़ित महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वो कानू भट्ठा में बच्चों के कपड़े, चप्पल व अन्य जरूरी सामान की दुकान चलाने के साथ सिलाई कर परिवार चलाती है। उनके पति श्रवण प्रसाद ठेका मजदूर हैं। रीता देवी ने डेढ़-दो वर्ष पूर्व चोरी का लॉकेट खरीदा था, पुलिस के कहने पर सौंप दिया था।

पुलिस ने दी सफाई

मनोज गुप्ता ने कहा कि समाज के सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। महासंगठन आज यानी बुधवार को उपायुक्त से मिलकर महिला की समस्या से उन्हें अवगत कराएगा। इधर इस पूरे मामले पर सिदगोड़ा थाना प्रभारी आर सिंह ने पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में लेने की पुष्टि की है। पुलिस ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, छिनतई के मामले में संदेह के आधार पर गिरफ्तार आरोपी की निशानदेरी पर महिला को थाने में बुलाया गया थ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *