कानपुर में GRP का एक्शन, 11 से ज्यादा मुकदमों में आरोपी गुलजार उर्फ आंशू गिरफ्तार; लंबे समय से था फरार

कानपुर में GRP का एक्शन, 11 से ज्यादा मुकदमों में आरोपी गुलजार उर्फ आंशू गिरफ्तार; लंबे समय से था फरार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर सेंट्रल की जीआरपी ने चोरी और लूट के मामलों में फरार चल रहे एक अपराधी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस और स्थानीय सूचनाओं की मदद से पुलिस ने उसे जाजमऊ से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ पहले से ही करीब 11 मुकदमें दर्ज हैं।

जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही थी। इस क्रम शातिर जाजमऊ स्थित घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान गुलजार उर्फ आंशू के रूप में हुई है। वह जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित ईडब्ल्यूएस-95 का निवासी है। उसका पुराना पता चकेरी थाना क्षेत्र का दर्ज है। जीआरपी कानपुर सेंट्रल में दर्ज चोरी के मुकदमे में कानपुर नगर की अदालत से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। वह काफी समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, गुलजार के खिलाफ साल 2017 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ 11 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। गिरफ्तारी के बाद जीआरपी ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *