मिर्जापुर में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, सबरी रेलवे फाटक के पास मिला शव

मिर्जापुर में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, सबरी रेलवे फाटक के पास मिला शव

मीरजापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र में सबरी रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने जांच-पड़ताल की। देर तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। जीआरपी के अनुसार, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सूरत से आ रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस डाउन लाइन से गुजर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *