अमित शाह के जन्मदिन पर केशव मौर्य ने दी बधाई, सरदार पटेल से की तुलना; राष्ट्रहित के संकल्प को सराहा

अमित शाह के जन्मदिन पर केशव मौर्य ने दी बधाई, सरदार पटेल से की तुलना; राष्ट्रहित के संकल्प को सराहा

लखनऊ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें विशेष रूप से बधाई दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में अमित शाह के कार्यों की तुलना भारत के प्रथम गृह मंत्री और ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल से की है।

उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि आजादी के समय देश की एकता के सूत्रधार सरदार पटेल भी गुजरात की माटी से थे और आज आजादी के अमृतकाल में उसी गुजरात की धरती से आने वाले अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में राष्ट्रविरोधी शक्तियों को ध्वस्त करने के उसी ‘लौह संकल्प’ को आगे बढ़ा रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संदेश में दोनों नेताओं के ऐतिहासिक फैसलों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी थी, तो आज अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण से लेकर आतंकवाद एवं नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक प्रहार कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को नई मजबूती दी है। उप मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि समय बदला है, लेकिन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प और राष्ट्रविरोधी शक्तियों के प्रति कठोर इच्छाशक्ति आज भी उतनी ही अडिग है।

राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए दृढ़ संकल्पित केंद्रीय गृह मंत्री को जन्मदिन की पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उप मुख्यमंत्री ने उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम जी की असीम कृपा अमित शाह पर सदैव बनी रहे और वे उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु तथा असीम ऊर्जा के साथ निरंतर मां भारती की सेवा में समर्पित रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *