सांसद अजय मिश्रा उर्फ टेनी के बयान की निंदा की

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री वह लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्रा उर्फ टेनी का बयान बहुत ही गंदी शब्दावली का प्रयोग है यदि किसानों के प्रति इस सरकार के एक मंत्री का यह रवैया है तो सरकार किस मुंह से कहती है कि वह किसानों के लिए कार्य कर रही है अजय मिश्रा उर्फ़ टेनी को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए यही सरकार की किसानों के प्रति सच्ची कार्यशैली मानी जाएगी एक तो 120 बी में निरुद्ध और दूसरे इस तरह की भाषा का प्रयोग लोकतंत्र में बहुत ही निराशाजनक है और अजय मिश्रा उर्फ टेनी को भी समझना चाहिये कि वो सिस्टम नही है सिस्टम का एक हिस्सा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *