देवरिया में एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

देवरिया में एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

देवरिया। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए। मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने या शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। —

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *