कानपुर में सड़क मरम्मत में देरी बर्दाश्त नहीं, नगर आयुक्त ने रात में किया निरीक्षण; तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

कानपुर में सड़क मरम्मत में देरी बर्दाश्त नहीं, नगर आयुक्त ने रात में किया निरीक्षण; तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

कानपुर। मर्चेंट चैंबर हॉल से लाल इमली मार्ग तक पैच मरम्मत का काम तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। निर्माण कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तकनीकी मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। यह निर्देश देर रात नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

नगर निगम ने शहर की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए पैच मरम्मत का काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-4 में मर्चेंट चैंबर हॉल से लाल इमली मार्ग तक चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया। करीब नौ लाख रुपये की लागत से होने वाले इस काम में सड़क के एक हजार मीटर हिस्से की मरम्मत प्रस्तावित है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पूरे मार्ग की लंबाई लगभग 1,400 मीटर है। इसमें से एक हजार मीटर हिस्से पर पैच मरम्मत कराई जानी है। मौके पर काम के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरण उपलब्ध मिले। निरीक्षण के समय कार्य चल रहा था।

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। काम को निर्धारित समय में पूरा करने के साथ इसकी गति बढ़ाने पर भी जोर दिया, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को नियमित निगरानी कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय मानकों के अनुरूप काम कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता प्रमोद कुमार और कार्यदायी संस्था की टीम मौजूद रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *