नोएडा सेक्टर-63 में मुठभेड़, शुभम उर्फ शिवम पैर में गोली लगने से घायल; चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

नोएडा सेक्टर-63 में मुठभेड़, शुभम उर्फ शिवम पैर में गोली लगने से घायल; चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट और चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने बुधवार की मध्य रात्रि को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में 16 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस गढी गोल चक्कर के पास बुधवार की मध्य रात्रि को चेकिंग कर रही थी, तभी सर्विस रोड की तरफ से बिना नंबर प्लेट लगी एक बाइक आ रही थी। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार व्यक्ति द्वारा रुकने की बजाय यू- टर्न लेकर मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने उसे घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली शुभम उर्फ शिवम उर्फ शुभम राजपूत पुत्र राजीव निवासी आश्रम वाली गली सेक्टर 63 के पैर में लगी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उ सके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। इसके खिलाफ पूर्व में लूटपाट, हत्या के प्रयास, चोरी, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *