यूपी में ट्रांसफर का सिलसिला जारी, 31 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए तबादले

यूपी में ट्रांसफर का सिलसिला जारी, 31 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है. मार्च 2017 से ही प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनते ही पुलिस महकमें से लेकर शीर्ष प्रशासन और ब्यूरोक्रेसी में एक क्रमबद्ध तरीके से तबादलों का सिलसिला देखने को मिलता है.

प्रदेश की योगी सरकार लोकहितों को ध्यान में रखते हुए समय समय पर प्रशासनिक फेरबदल करती रहती है. इसी कड़ी में मंगलवार देर रात से यूपी की ब्यूरोक्रेसी में कई बड़े फेरबदल देखने को मिले. मंगलवार को सबसे पहले पुलिस विभाग, देर शाम लोक प्रशासन फिर 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के बाद एक बार फिर 31 अपर पुलिस अधीक्षकों  तबादलों से प्रदेश की अफसरशाही में हड़कंप मच गया.

प्रदेश की योगी सरकार ने ट्रांसफर पोस्टिंग नीति को आगे बढ़ाते हुए इन 31 एडिशनल एसपी को लेकर बड़ा विभागीय फेरबदल किया.

  • राजीव कुमार सिंह द्वितीय ASP अमरोहा बनाए गए
  • अलका एएसपी/सेक्टर ऑफिसर सीबीसीआईडी मेरठ
  • कालू सिंह एएसपी, नगर सोनभद्र बनाए गए
  • विशाल यादव एएसपी सीबीसीआईडी मुख्यालय
  • जितेंद्र कुमार दुबे एएसपी कासगंज बनाए गए
  • विजेंद्र द्विवेदी एएसपी कानपुर आउटर बनाए गए
  • अशोक सिंह द्वितीय अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर
  • अखिलेश सिंह अपर पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर
  • श्वेता श्रीवास्तव एएसपी एसआईटी लखनऊ बनीं
  • अरुण कुमार सिंह एएसपी पीटीसी मुरादाबाद बने
  • भीम कुमार गौतम एएसपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ
  • अमिता सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर
  • श्रीकांत प्रजापति एएसपी मिर्जापुर बनाए गए
  • धर्म सिंह मार्छाल एएसपी पूर्वी बिजनौर बने
  • पीयूष कुमार सिंह एएसपी नगर मेरठ बनाए गए
  • प्रवीण कुमार यादव एएसपी श्रावस्ती बनाए गए
  • कृष्णकांत सरोज एएसपी साइबर क्राइम पश्चिमी यूपी
  • कृपा शंकर एएसपी/स्टाफ अफसर , ADG LO
  • चक्रपाणि त्रिपाठी एएसपी चित्रकूट बनाए गए
  • विनय कुमार सिंह एएसपी चंदौली बनाए गए
  • चिरंजीव मुखर्जी एएसपी CBCID मुख्यालय
  • विद्या सागर मिश्रा एएसपी पूर्वी प्रतापगढ़
  • सुरेंद्र प्रताप सिंह उपसेना नायक 20वीं वाहिनी PAC आजमगढ़
  • त्रिगुण बिसेन एएसपी ग्रामीण मथुरा जनपद
  • श्रीश्चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक संभल बनाए गए
  • आलोक कुमार एएसपी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड
  • कुमार रणविजय सिंह एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद
  • अखिलेश नारायण सिंह एएसपी दक्षिणी बाराबंकी
  • मनोज कुमार पांडेय अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर
  • विनीत भटनागर उप सेनानायक 49वीं वाहिना PAC गौतमबुद्धनगर
  • दिनेश कुमार सिंह द्वितीय एएसपी मैनपुरी बनाए गए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *