नोएडा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले, ऑनलाइन टास्क और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 19.50 लाख रुपये ठगे

नोएडा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले, ऑनलाइन टास्क और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 19.50 लाख रुपये ठगे

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा स्थित थाना साइबर क्राइम में आदित्य आशीष मकासी ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों उनसे 9 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित के अनुसार साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाया तथा फ्लिपकार्ट या दूसरे पोर्टल पर कुछ एडवाइस को लाइक करने और हर एडवाइस, एडवर्टाइजमेंट देखने के नाम पर 200 से 250 रूपए देने का प्रलोभन दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने टास्क पूरा करने के नाम पर उनसे कई बार में 9 ,50,000 रूपए ले लिया। डीसीपी ने बताया कि बाद में उन्हें ग्रुप से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक अन्य मामले में बीती रात को मनोज नागर ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाया तथा उनसे कई बार में 10 लाख रुपए अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *