मीरजापुर में झाड़-फूंक के विवाद में बुजुर्ग की मौत, 20 वर्षीय युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मीरजापुर में झाड़-फूंक के विवाद में बुजुर्ग की मौत, 20 वर्षीय युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में संतनगर थाना क्षेत्र के करौदा गांव में शनिवार देर शाम झाड़-फूंक और भूत-प्रेत की बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान चोट लगने से 75 वर्षीय जवाहिर कोल की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हलचल मच गई।

पुलिस के अनुसार, जवाहिर कोल और गांव निवासी रहीस कोल (20) के बीच झाड़-फूंक और भूत-प्रेत की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें जवाहिर कोल को चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। सूचना पर संतनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रहीस कोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *