मुरादाबाद में 182 लावारिस हिंदू मृतकों की अस्थियों का ब्रजघाट में विसर्जन, पितृ अमावस्या पर निभाई अंतिम रस्म
oplus_144703488

मुरादाबाद में 182 लावारिस हिंदू मृतकों की अस्थियों का ब्रजघाट में विसर्जन, पितृ अमावस्या पर निभाई अंतिम रस्म

मुरादाबाद। ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन एवं कमेटी खिदमते खलक मुरादाबाद के तत्वावधान में पितृ अमावास्या के अवसर पर 182 लावारिस हिंदू मृतकों की अस्थियों का विसर्जन गढ गंगा ब्रजघाट (गढ़मुक्तेशवर) में किया गया।

ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन एवं कमेटी खिदमते खलक के अध्यक्ष अजय भंडूला ने बताया कि इस वर्ष कमेटी को 257 लावारिस शव मिले। इसमें 182 हिन्दुओं और 75 मुस्लिम लोगों के शव थे। 182 हिंदुओं की अस्थियों को दो वाहनों के माध्यम से लालबाग स्थित श्री काली माता मंदिर से दीवान का बाजार, मंडी चौक, रेती स्ट्रीट, तहसील स्कूल, बारादरी, टाउनहाल होते हुए इंपीरियल चौराहे पर पहुंची, फिर यहां से सीधे बृजघाट के लिए रवाना हो गई।

इस अवसर पर अजय भंडूला, सतीश भंडूला, रशीद, सरफराज, प्रेम लाला, राधेश्याम, आरिफ, बिट्टू राणा, अजीम, मामू जमाली, इस्लाम, सौरभ गुप्ता, इंतजार, पंडित महाराज, विक्की महाराज आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *