चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: बांध की टनल में घुसे तीन युवकों की मौत, मछली पकड़ने गए थे

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: बांध की टनल में घुसे तीन युवकों की मौत, मछली पकड़ने गए थे

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के हेला बांध में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। बांध से नहर में पानी निकालने के लिए बनी टनल में घुसे तीन युवकों की मौत हो गई। सुबह करीब नौ बजे हुए इस हादसे की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आखिर टनल के भीतर ऐसा क्या हुआ कि तीनों युवक बाहर नहीं निकल सके, यह सवाल अब घटना को लेकर चर्चा में है।

टनल में घुसे, लेकिन जिंदा नहीं लौटे। ये युवक मछली मारने के लिए बांध गए थे।

हादसे में महेंद्र उर्फ मेहद्रा (30), पुत्र जोधि, राजपाल (17), पुत्र स्वर्गीय लवकुश उर्फ अंकुश, निवासी हेला बगदरी और उनके चचेरे भाई रामकेश (32), पुत्र तीरथ, निवासी कशेरुवा की मौत हो गई। एक ही घटना में तीन लोगों की जान जाने से दोनों गांवों में मातम पसरा है। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने आशंका जताई कि टनल के भीतर ऑक्सीजन की कमी के कारण तीनों युवकों की जान गई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि टनल के भीतर किन परिस्थितियों में तीनों युवकों की मौत हुई।

थाना मानिकपुर अंतर्गत जडेरा बंधा में डूबने से 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत जडेरा बंधा में मछली का शिकार करने 03 लोग गए थे, जिनकी डूबने से मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से तीनों के शवो को रिकवर कर लिया गया है। शवों का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।`

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *