बागपत। जयपुर के क्राउन प्लाजा होटल में आयोजित मंडल 321, सी-1 के प्रांतीय अधिष्ठापन समारोह के अवसर पर लायंस क्लब अग्रवाल मंडी को सेवा कार्यों में विशेष स्थान एवं कोषाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष के सम्मान से अंतरराष्ट्रीय वॉइस प्रेसिडेंट एपी सिंह एवं अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर लायन जेपी सिंह व मंडल अध्यक्ष रजनीश गोयल ने क्लब के रीजन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता एवं जोन चेयरमैन दीपक गोयल व प्रमुख समाज सेवी सुनील मित्तल को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया।

लायंस क्लब अग्रवाल मंडी एवं जोन चेयरमैन दीपक गोयल, प्रमुख समाज सेवी सुनील मित्तल, रीजन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता व अभिमन्यु गुप्ता को मिले सम्मान से लायंस क्लब अग्रवाल मंडी का प्रत्येक सदस्य हर्षित है। सचिन पंकज गुप्ता, वीरेंद्र त्यागी व हंसराज गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। कोषाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, रीजन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता, जोन चेयरमैन दीपक गोयल व प्रमुख समाज सेवी सुनील मित्तल ने कहा कि हमारे रीजन एवं जोन व लायंस क्लब को यह सम्मान मिलने पर हम अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
