गोरखपुर में SSP डॉ. कौस्तुभ ने परखी पुलिस की मुस्तैदी, परेड ग्राउंड में फिटनेस से लेकर यूपी-112 तक का लिया जायजा

गोरखपुर में SSP डॉ. कौस्तुभ ने परखी पुलिस की मुस्तैदी, परेड ग्राउंड में फिटनेस से लेकर यूपी-112 तक का लिया जायजा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और फिट रहने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई। इसके साथ ही पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता और बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस अभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों की तत्परता, सामूहिक कार्यक्षमता और परेड संबंधी दक्षता को परखा गया।

निरीक्षण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की विभिन्न इकाइयों की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने यूपी-112, परिवहन शाखा और श्वान दल सहित अन्य संबंधित इकाइयों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने पर जोर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, अनुशासन का पालन करने तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता और सजगता के साथ करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *