दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: चुनाव आयोग ऑफिस के बाहर प्रदर्शन से कश्मीरी गेट में बदलेगा ट्रैफिक, इन रास्तों से बचें

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: चुनाव आयोग ऑफिस के बाहर प्रदर्शन से कश्मीरी गेट में बदलेगा ट्रैफिक, इन रास्तों से बचें

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार दोपहर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कश्मीरी गेट को लेकर दो एडवाइजरी जारी की हैं। एडवाइजरी में ट्रैफिक पुलिस ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर बताया कि बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से 03:30 बजे तक दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के दफ्तर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के कारण कश्मीरी गेट के आसपास यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

दूसरी एडवाइजरी में ज्यादा जानकारी दी गई है। प्रदर्शन की जगह ओल्ड सेंट स्टीफन कॉलेज बिल्डिंग, कश्मीरी गेट स्थित सीईओ ऑफिस के सामने बताई गई है। इसके कारण कश्मीरी गेट और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, बुलेवार्ड रोड, रिंग रोड, एसपीएम मार्ग और एनएस मार्ग पर ट्रैफिक को डायवर्ट या रेगुलेट किया जा सकता है। लोथियन रोड को जरूरत के हिसाब से बंद किया जा सकता है।

आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, अतिरिक्त समय लेकर निकलें और लोथियन रोड, एसपीएम मार्ग, एनएस मार्ग और बुलेवार्ड रोड से जहां तक हो सके बचें। बसों और गाड़ियों को ट्रैफिक की स्थिति के हिसाब से महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड), शांति वन चौक, हनुमान मंदिर, छत्ता रेल, मोरी गेट गोल चक्कर और पुल दफरीन की ओर डायवर्ट किया जा सकता है।

कश्मीरी गेट, पुरानी दिल्ली और आसपास जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रभावित सड़कों पर गाड़ी रोकने या पार्क करने से बचें। रास्ता रोकने वाली गाड़ियों को हटाया जाएगा और कानून के तहत कार्रवाई होगी। एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि बारापुला फेज-3 पर भारी जाम रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि नोएडा लिंक रोड और मयूर विहार फेज-1 से बारापुला और रिंग रोड की तरफ जाने वाले बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड पर भारी ट्रैफिक है।

दरअसल, बारापुला फेज-3 पर जाम की स्थिति गूगल मैप पर नहीं दिख रही है, जिसकी वजह से लोग लगातार इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बारापुला जंक्शन पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है और बॉटलनेक बन गया है। इस कारण बारापुला और रिंग रोड की तरफ जाने वाला ट्रैफिक बहुत भारी और धीमा चल रहा है। ट्रैफिक को संभालने के लिए बारापुला फेज-3 से आने वाले ट्रैफिक को एनएच-24 और डीएनडी की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि जाम को कम किया जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे इस प्रभावित रास्ते से बचें और एनएच-24 और डीएनडी के वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं और ट्रैफिक को रेगुलेट कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *