नोएडा के दादरी में घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत का आरोप! शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे तो भागा आरोपी, केस दर्ज

नोएडा के दादरी में घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत का आरोप! शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे तो भागा आरोपी, केस दर्ज

नोएडा। थाना दादरी में रहने वाली एक युवती के साथ एक विशेष समुदाय के युवक ने घर में घुसकर अश्लील हरकत की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने मंगलवार काे बताया कि एक महिला ने साेमवार की बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कस्बा दादरी में रहती है। जीवन यापन के लिए वह और उसका पति दाेनाें नौकरी करते हैं। 5 अक्टूबर को दोनों पति-पत्नी नौकरी करने चले गए थे। दोपहर बाद उनकी बेटी घर पर अकेली थी, तभी उनके पड़ोस में रहने वाला सादिल उनके घर में घुसा और उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा।बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि पड़ोसियों को देख आरोपित मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *