प्रयागराज में गंगा किनारे मिला 17 साल के किशोर का शव! रात से था लापता, परिवार ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटीं 3 पुलिस टीमें

प्रयागराज में गंगा किनारे मिला 17 साल के किशोर का शव! रात से था लापता, परिवार ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटीं 3 पुलिस टीमें

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में झूंसी थाना क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित नाले में मंगलवार को एक किशोर का शव मिला। परिवार के लाेगाें ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम परिवार से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के कोहना बस्ती निवासी दीपक दुबे के 17 वर्षीय बेटे शांतनु दुबे का शव मंगलवार को गंगा के किनारे स्थित नाले में झाड़ियों के पास पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी।

परिवार का कहना है कि सोमवार की रात शांतनु अचानक गायब हो गया। इसके बाद से ही उसकी खोज बीन की जा रही है। परिवार के लोगों से तहरीर लेकर इस संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्जकर घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगा दिया गया है। पुलिस की टीमें घटनास्थल के आसपास स्थित सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि किशोर का शव गंगा किनारे झाड़ियों में मिला है। शव की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *