नवरात्रि में मंदिरों और गरबा आयोजनों की सुरक्षा पर जोर! विहिप ने दुकानदारों व आयोजन से जुड़े लोगों के सत्यापन की मांग

नवरात्रि में मंदिरों और गरबा आयोजनों की सुरक्षा पर जोर! विहिप ने दुकानदारों व आयोजन से जुड़े लोगों के सत्यापन की मांग

कानपुर। नवरात्रि के दौरान मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बढ़ने वाली भीड़ के साथ डांडिया-गरबा आयोजनों में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन विशेष सतर्कता बरते। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना ने आरोप लगाया कि इन आयोजनों में मुस्लिम और अन्य विधर्मी लोग पहचान छिपाकर पहुंचकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में संदिग्ध लोगों की पहचान और सत्यापन के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था की जाए।

राजीव महाना ने कहा कि नवरात्रि में शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इनके आसपास पूजन सामग्री समेत अन्य सामान की अस्थायी दुकानें और स्टॉल लगाए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम लोग पहचान छिपाकर इन स्थानों पर दुकानें लगाते हैं और योजना बनाकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में मंदिरों के आसपास लगने वाली दुकानों के संचालकों का सत्यापन कराया जाए। साथ ही भीड़ नियंत्रण, अतिक्रमण रोकने और अनधिकृत दुकानों को हटाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए।

प्रांत कार्य अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने कहा कि डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और युवा शामिल होते हैं। ऐसे आयोजनों के आयोजक, सह-आयोजक, सुरक्षा कर्मचारियों और व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों की पहचान व सत्यापन कराया जाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रवेश करने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के साथ आयोजन समितियों को सुरक्षा संबंधी स्पष्ट दिशा-निर्देशों का पालन कराना जरूरी है।

ज्ञापन देने वालों ने प्रशासन से नवरात्रि के दौरान मंदिरों, धार्मिक स्थलों और डांडिया-गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उन्होंने अस्थायी दुकानों के संचालकों के सत्यापन, भीड़ नियंत्रण, अतिक्रमण रोकने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

पुलिस कार्यालय में मौजूद स्टाफ ऑफिसर स्नेहा तिवारी ने बताया कि धार्मिक स्थलों और आयोजनों में महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। इस संबंध में शहर के सभी थाना प्रभारियों को सूचित कर दिया गया है। आयोजनों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *