उज्जैन। मध्यप्रदेश में पिछले एक महीने में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े कई संदिग्धों की गिरफ्तारी के बीच गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि राज्य में किसी भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा।
यहां अपने अल्प प्रवास के दौरान डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में किसी आतंकवादी की खैर नहीं। चाहे जागृत हो चाहे स्लीपर सेल, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
राजधानी भोपाल में पिछले दिनों बांग्लादेश में प्रतिबंधित जमात ए मुजाहिद्दीन बांग्लोदश (जेएमबी) आतंकी संगठन के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी जेहादी गतिविधियों में शामिल थे। वे यहां रहते हुए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे।
इसके बाद राज्य के रतलाम जिले से भी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है।


