जौनपुर में 41 लाख की लूट और भूमि विवाद में मौत के आरोपी फरार, पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया

जौनपुर में 41 लाख की लूट और भूमि विवाद में मौत के आरोपी फरार, पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें बक्शा थाना क्षेत्र में 41 लाख रुपये की लूट के मामले का आरोपी उपदेश पाठक और भूमि विवाद में हुई मौत के मामले में फरार अंकज शर्मा उर्फ दीपक शर्मा शामिल हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बक्शा थाना क्षेत्र में 41 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार उपदेश पाठक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के अनुसार, लूट की घटना बीकानेर निवासी जयपाल शर्मा के साथ हुई थी। मामले के मुख्य आरोपी अभिनव सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 35 लाख रुपये नकद और एक वाहन बरामद किया था। अब फरार उपदेश पाठक की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है।

दूसरे मामले में कौली गांव निवासी अंकज शर्मा उर्फ दीपक शर्मा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 10 जून 2026 को कौली गांव में अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू (48) का पड़ोसियों से भूमि को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान हुई मारपीट में अजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले में कुल 11 आरोपी नामजद किए गए थे। पुलिस के अनुसार, 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अंकज शर्मा उर्फ दीपक शर्मा फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *