गाजियाबाद में आधी रात धधकी कंपनी, बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग; सात दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे में बुझाई लपटें

गाजियाबाद में आधी रात धधकी कंपनी, बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग; सात दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे में बुझाई लपटें

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात बुधवार को एक कंपनी में भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

मुख्य दमकल अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बुधवार देर रात को भीषण आग लग गई। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *