मुरादाबाद में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, शेरपुर पट्टी में सफल रेस्क्यू; संवेदनशील क्षेत्र से अब तक 20 तेंदुए पकड़े गए

मुरादाबाद में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, शेरपुर पट्टी में सफल रेस्क्यू; संवेदनशील क्षेत्र से अब तक 20 तेंदुए पकड़े गए

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम शेरपुर पट्टी में सोमवार की सुबह एक तेंदुआ ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। जनपद में पिंजरे के माध्यम से रेस्क्यू किया जाने वाला यह 20वां तेंदुआ है। बीते माह ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को अपना निवाला बनाया था।

जिलाधिकारी डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय है। साथ ही प्रशासनिक स्तर से पूरे संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत गांवों में सतर्कता एवं जागरूकता के लिए चौपालें आयोजित की जा रही हैं। पूरे संवेदनशील क्षेत्र से अब तक 20 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम शेरपुर पट्टी में सोमवार सुबह छह बजे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाने की सूचना मिली।उसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया। तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब उसके शारीरिक परीक्षण के बाद घने जंगल में छाेड़ा जाएगा, ताकि वह दाेबारा गांव की ओर न आ सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *