युवा कल्याण विभाग मेरठ के तत्वाधान में महिला मंगल दल झडाका की अध्यक्ष पारुल सिंह एवं युवक मंगल दल झड़ाका अध्यक्ष रविंदर कुमार के नेतृत्व मे सोर ऊर्जा संयंत्र के प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे ग्रामीण युवाओं को सोर ऊर्जा के प्रयोग के बारे मे बताया गया जिसके प्रयोग से हम लोग बिजली के महंगे बिल से छुटकारा पा सकते हैँ। युवाओं एवं युवतियाँ को सोर ऊर्जा पैनल के बारे मे बताया गया व उनसे कहा गया की वे और ज्यादा जानकारी विकास खंड कार्यलय से ले सकते है और उनको बतया की सरकार के दवारा भी योजनाएं चलाई जाती हैं जिसमे सब्सिडी भी मिलती है। आज के समय मे ज़ब बिजली इतनी महंगी है तो सोर ऊर्जा एक ऐसा उपकरण हैं जिसमे एक बार पैसा लगा कर जीवन भर उसका लाभ लिया जा सकता है। कार्यकम मे आज़ाद कुमार, मनीषा, प्रतिभा, पवन कुमार, अंशु, रजनी जितेंदर कुमार आदि सदस्यों का सहयोग रहा।
