नोएडा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत, दामाद गंभीर; जीटी रोड पर हादसे से मचा हड़कंप

नोएडा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत, दामाद गंभीर; जीटी रोड पर हादसे से मचा हड़कंप

नोएडा। नाेएडा में बादलपुर थानाक्षेत्र में यूपी राेडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की माैत हाे गई, जबकि उनके दामाद की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बादलपुर के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवती (50) अपने दामाद राजू के साथ बाइक पर सवार होकर बीती रात को जा रही थी। तभी थाना बादलपुर क्षेत्र के जीटी रोड पर एक रोडवेज की बस ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर सोमवती की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजू की हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *