112 नंबर पुलिस का सराहनीय कार्य ऑटो में दवे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया

हापुड़l जनपद हापुड़,मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे का है जहां तेज रफ्तार ऑटो पत्थर से टकरा गया जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया l ऑटो चालक रिजवान पुत्र अब्दुल अजीज निवासी आकाश विहार कॉलोनी डासना गाजियाबाद ऑटो के अंदर दब गयाl इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने 112 नंबर को दी सूचना पर पहुंची 112 नंबर पीआरवी 3979 पर तैनात कांस्टेबल शमशाद अली होमगार्ड निजामुद्दीन ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायल ऑटो चालक को बाहर निकाला घायल अवस्था में चालक को स्थानीय अस्पताल में कराया भर्ती गनीमत रही ऑटो में कोई सवारी नहीं थी अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मियों के समय पर पहुंचने पर चालक की बचाई जान 112 नंबर पुलिस का सराहनीय कार्य आया सामने l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *