नोएडा में जन्मदिन की पार्टी में दर्दनाक हादसा, टेंट लगाते समय करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत

नोएडा में जन्मदिन की पार्टी में दर्दनाक हादसा, टेंट लगाते समय करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में एक जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने आए 18 वर्षीय युवक को टेंट लगाते समय बिजली का करंट लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि लव कुश पुत्र राजाराम मूलनिवासी जनपद बदायूं छीजारसी गांव में रहकर ई- रिक्शा चलाते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले उनके रिश्तेदार के यहां जन्मदिन की पार्टी थी। वह जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने आए थे। वहां पर गली मे टेंट लगाया जा रहा था। लव कुश लोहे की पाइप लेकर टेंट लगावाने मे सहयोग करने जा रहे थे, तभी वहां से गुजर ही बिजली के तार से लोहे का पाइप छू गया तथा उन्हें करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *