लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर पुलिस ने रामबाबू की हत्या का खुलासा कर पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर किया है। पत्नी के प्रेम संबंध हाेने की जानकारी पर विरोध के चलते पति की हत्या की गई थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मो. मुश्ताक ने सोमवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में पत्रकाराें काे बताया कि हरदोई रोड ग्राम गोला कुआं निवासी श्याम बाबू ने 14 सितंबर को भाई राम बाबू (32) की हत्या की सूचना दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की चार टीमें मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 180-200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टैक्निकल एवं मैनुअल साक्ष्यों एवं स्थानीय सूचना तंत्र के माध्यम से प्रकाश में आये अभियुक्त कानपुर नगर के बिठूर निवासी नीरज वर्मा और मृतक रामबाबू की पत्नी पुष्पा मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आराेपिताें में महिला पुष्पा ने पता चला कि शादी को करीब 12 वर्ष हो चुके थे। विगत कुछ समय से मेरा अपने रिश्तेदार नीरज मौर्य से प्रेम संबंध हाे गए। इसकी जानकारी जब पति रामबाबू को हुई तो उसने विरोध किया। इसके कारण दाेनाें के बीच विवाद होने लगा था। प्रेमी नीरज मौर्य का घर आना जाना भी बंद हो गया था। इसी कारण मैंने अपने प्रेमी नीरज के साथ मिलकर अपने पति रामबाबू की हत्या की योजना बनाई।
याेजना के तहत सबसे पहले नीरज को वापस घर में लाने के लिए पति रामबाबू मौर्य की मोटरसाइकिल गायब कराई गई। तत्पश्चात प्रेमी की सहायता से मोटरसाइकिल की बरामदगी करायी गयी, जिससे उसने प्रेमी ने पति विश्वास अर्जित कर लिया और पूर्व की भांति उसके घर आने-जाने लगा। घटना के एक दिन पहले पुष्पा ने पति रामबाबू को बालाजी दर्शन करने जाने की बात बताकर घर से बाहर चली गई। घटना वाले दिन नीरज मौर्य ने रामबाबू को पार्टी करने के बहाने कृष्णानगर बुलाया और साथ में बैठकर शराब पी। अधिक नशे में होने के बाद प्रेमी नीरज ने घरेलू चाकू से पति रामबाबू मौर्य के गले पर वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया।
डीसीपी ने बताया कि हत्या के बाद पत्नी ने ही प्रेमी नीरज के साथ मृतक के भाई को जानकारी दी थी, ताकि उन पर किसी काे शक न हाे। दाेनाें आराेपिताें काे जेल भेजते हुए पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
