मीरजापुर में ओझला पुल से गंगा में युवक के छलांग लगाने की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस

मीरजापुर में ओझला पुल से गंगा में युवक के छलांग लगाने की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में विंध्याचल थाना क्षेत्र के दूधनाथ तिराहा निवासी 25 वर्षीय धीरज मौर्य द्वारा बीती रात शनिवार

काे ओझला पुल से गंगा नदी में छलांग लगाने की आशंका है। युवक के रात में घर न पहुंचने पर रविवार काे परिजन और स्थानीय लोग पुल पर पहुंचे और गंगा में उसकी तलाश शुरू कर दी।

बताया गया कि बीती रात में कुछ लोगों ने ओझला पुल से एक युवक के गंगा नदी में कूदने की जानकारी हुई। उस समय युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। इस मामले की जानकारी पर परिजनाें ने संभावना जताई कि कहीं पुल से नदी में कूदने वाला युवक उनका बेटा धीरज ही तो नहीं था। इस आशंका के चलते परिजन और स्थानीय लोग ओझला पुल पहुंच गए।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाते हुए गंगा में युवक की तलाश के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है। इस

दाैरान पुल पर लोगों की भीड़ जुटने से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि युवक के गंगा नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली है। उसकी तलाश कराई जा रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में पुल से छलांग लगाई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *