मुरादाबाद में 17वां तेंदुआ पिंजरे में कैद, 48 घंटे में तीसरे तेंदुए का सफल रेस्क्यू

मुरादाबाद में 17वां तेंदुआ पिंजरे में कैद, 48 घंटे में तीसरे तेंदुए का सफल रेस्क्यू

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम बलिया बल्लभगढ़ में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया हैं। जनपद में पिंजरे के माध्यम से रेस्क्यू किया जाने वाला यह सत्रहवाँ तेंदुआ है। जिले में 48 घंटे में तीसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है।

गुरुवार को कांठ तहसील क्षेत्र के भरतपुर में और बुधवार को कांठ के रामसराय भांकरी में एक-एक तेंदुए का ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया था। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को अपना निवाला बनाया है।

जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय है। साथ ही प्रशासनिक स्तर से पूरे संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामों में सतर्कता एवं जागरूकता के लिए चौपालें आयोजित की जा रही हैं। पूरे संवेदनशील क्षेत्र से अब तक 17 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वार के ग्राम बलिया बल्लभगढ़ में शुक्रवार सुबह छह बजे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाने की सूचना मिली। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया। तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब उसके शारीरिक परीक्षण के बाद घने जंगल में छाेड़ा जाएगा, ताकि वह दाेबारा गांव की ओर न आ सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *