गोरखपुर में एसएसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की फिटनेस और अनुशासन पर जोर

गोरखपुर में एसएसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की फिटनेस और अनुशासन पर जोर

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉक्टर कौस्तुभ ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और एकरूपता का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड की शुरुआत में पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई। इसके बाद अनुशासन, समन्वय और एकरूपता बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। परेड के दौरान जवानों की सक्रियता, अनुशासन और ड्रिल की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने परेड में शामिल विभिन्न पुलिस इकाइयों का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में यू0पी0-112, परिवहन शाखा, श्वान दल सहित अन्य इकाइयों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं को देखा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।

परेड निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने, कार्य के दौरान बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। नियमित परेड के माध्यम से पुलिस बल में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक दक्षता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *