नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, जेवर में कार समाधि से टकराई; 3 गंभीर

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, जेवर में कार समाधि से टकराई; 3 गंभीर

नोएडा। नोएडा के अलग-अलग जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर झाझर मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी समाधि से जा टकराई। इस घटना में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान सौरभ को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित, अभिषेक और शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जनपद मुरादाबाद के रहने वाले कपिल शर्मा (33) एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार काे उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *