जिला जाट सभा बागपत की कार्यकारिणी की हुई घोषणा

बागपत। जिला जाट सभा बागपत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र धामा द्वारा जाट भवन में जनपद भर से आमंत्रित जिला जाट सभा के संरक्षक व आजीवन सदस्यों की बैठक में जिला जाट सभा की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।

उन्होंने जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनिवास चेयरमैन, पांच उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पंवार, कृष्ण पाल सिंह बाघू, रामबीर सिंह, यशपाल प्रधान, कैप्टन वीरपाल सिंह, महासचिव एडवोकेट गजेंद्र सिंह, पांच सचिव जयवीर सिंह, विपिन धनकड़ ,नीरज नैन, जल सिंह ,डॉक्टर अमरपाल , कोषाध्यक्ष शीशपाल तोमर, ऑडिटर मास्टर वेदपाल सिंह, कानूनी सलाहकार एडवोकेट सुनील पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष वेदपालखेड़ा, लोकेंद्र मान, ऋषि पाल सिंह, योगेश धामा और शौकीन पाल खेडा, जगत सिंह प्रधान, प्रमोद तेवतिया, हरेंद्र प्रधान एडवोकेट करुण कुमार ,रविंद्र उज्ज्वल ,मास्टर तेजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सत्येंद्र चौहान, अजीत कुमार, छतर सिंह, सुरेंद्र सिंह कुंडू, अनिल राठी ,अमर सिंह, सोहनवीर तोमर समेत उन्तीस जिला कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मिलित किया हैं। जिला जाट सभा के संरक्षक सदस्यों में से जितेंद्र प्रमुख,परवेन्द्र प्रमुख, प्रमोद ठेकेदार ,अरविंद राणा, ओंकार सिंह ,वेद प्रकाश धामा,महिपाल सिंह,सहदेव सिंह, मोनू प्रधान ,जितेंद्र प्रधान ,सुधीर राठी, रितेश खोखर, सतबीर,प्रधान,सुधीर कुमार, हेमचंद्र प्रधान ,जयदेव प्रधान,राजकुमार प्रधान,संजीव प्रधान, सतपाल काठा, जितेंद्र प्रधान इंद्रपाल सिंह राहुल चौधरी, विनोद तोमर , डॉ अजय पुनिया, प्रलाहद पहलवान भूपेंद्र उज्जवल ओमपाल सिंह, सोहनपाल सिंह ,वेद सिंह प्रधान ,योगेंद्र ढाका को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया। प्रधान संरक्षक धर्मपाल सिंह चेयरमैन के नेतृत्व में संरक्षक मंडल गठित किया गया, जो जिला जाट सभा बागपत की कार्यकारिणी को आवश्यक परामर्श समय-समय पर देगा। संरक्षक मण्डल में धर्मपाल बाघू, रामछैल पंवार, भोपाल चेयरमैन,डॉक्टर महावीर सिंह, नरेश प्रधान, कंवरपाल सिंह, महावीर सिंह राणा, एडवोकेट विजयपाल तोमर, आनंदपाल राणा को संरक्षक के रूप में सम्मिलित किया गया ।
साथ ही जिला अध्यक्ष देवेंद्र धामा ने जानकारी दी कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आहूत की जाएगी, जिसमें वर्तमान जिला जाट सभा कार्यकारिणी के द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों, जाट समाज के महापुरुषों की जयंती पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन, वार्षिक अधिवेशन, नियमावली संशोधन, जाट समाज के युवकों व युवतियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वालो को सम्मानित करना, प्रशासनिक सेवाओं में चयनित जाट समाज के युवक-युवतियों को सम्मानित करना,जाट भवन के सौंदर्यीकरण की योजना के प्रारूप को स्वीकृत कराकर योजना के अनुरूप क्रियान्वयन का कार्य आरंभ किया जाएगा। बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष देवेंद्र धामा द्वारा समस्त संरक्षक मंडल सदस्यों, पदाधिकारियों, सदस्य ,विशेष आमंत्रित सदस्य, ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *