प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर! 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर तक बढ़ोतरी, तटबंध सुरक्षित
oppo_0

प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर! 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर तक बढ़ोतरी, तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में एक बार फिर से गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है और जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे यह आंकड़ा जारी किया गया है। हालांकि खतरे का स्तर 84.734 मीटर दर्ज हैं।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा यमुना नदी का जलस्तर नैनी में 81.60 मीटर रहा। यहां पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 8 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नैनी में 5.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ में 81.88 मीटर रहा। यहां जलस्तर 12 सेंटीमीटर बढ़ा है, जबकि 41.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 81.13 मीटर रहा और पिछले 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई। यहां 29.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

बक्शी बांध स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास जलस्तर 81.74 मीटर दर्ज किया गया। यहां भी पिछले 24 घंटे में 8 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी निखिल प्रसाद ने बताया कि नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जिले के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। जलस्तर में होने वाले बदलाव की लगातार निगरानी की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *