कानपुर में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, चेतावनी निशान से 41 सेमी ऊपर पहुंचा पानी; प्रशासन अलर्ट

कानपुर में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, चेतावनी निशान से 41 सेमी ऊपर पहुंचा पानी; प्रशासन अलर्ट

कानपुर। कानपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। मंगलवार को कानपुर बैराज पर अपस्ट्रीम में जलस्तर 114.410 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी निशान 114 मीटर से 41 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि जलस्तर अभी भी खतरे के निशान 115 मीटर से 59 सेंटीमीटर नीचे है।

सोमवार की तुलना में मंगलवार को कानपुर बैराज पर जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अपस्ट्रीम में जलस्तर बढ़कर 114.410 मीटर पहुंच गया है, जबकि डाउनस्ट्रीम में भी जलस्तर 114.090 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से गंगा में पानी का डिस्चार्ज भी बढ़कर 382701 क्यूसेक पहुंच गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बाढ़ प्रभावित और तटीय क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 112.820 मीटर पहुंच गया है। यहां चेतावनी स्तर 113 मीटर और खतरे का निशान 114 मीटर निर्धारित है। हरिद्वार बैराज से 112979 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है। वहीं नरोरा बैराज से 105633 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन तटीय और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *