नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र में रविवार की बीती रात को एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सूरजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नवीन कुमार (37) बीती रात को थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव के पास एक ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवीन कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किया है या यह घटना दुर्घटनावस हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


