अमेठी में कल केशव प्रसाद मौर्य का दौरा! हॉस्टल उद्घाटन से विकास योजनाओं की समीक्षा तक, प्रशासन अलर्ट

अमेठी में कल केशव प्रसाद मौर्य का दौरा! हॉस्टल उद्घाटन से विकास योजनाओं की समीक्षा तक, प्रशासन अलर्ट

अमेठी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक दिवसीय अमेठी दौरा 06 सितंबर रविवार को प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) जायस पहुंचेंगे। यहां वह एससी बोस हॉस्टल, होमी भाभा हॉस्टल एवं विद्यासागर हॉस्टल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।

जिला सूचना विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दौरे के अगले चरण में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य के ग्राम मुबारकपुर मुखेतिया, पोस्ट हरवंशगंज स्थित आवास पर जाएंगे।

अमेठी प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री जिले की विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 1:15 बजे अमेठी से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *