फतेहपुर में तलवार लेकर ससुराल पहुंचा युवक, पांच को किया घायल; परिजनों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

फतेहपुर में तलवार लेकर ससुराल पहुंचा युवक, पांच को किया घायल; परिजनों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बीती रात युवक की ससुरालीजनों व अन्य परिवार के लोगों ने तब पीट-पीट कर हत्या कर दी जब पवन (40) ने तलवार से हमला कर पांच ससुरालीजनों को घायल कर दिया था। इससे पहले पवन द्वारा किये गये हमले में साला राजेश, सरहज बुद्धा व तीन भतीजे प्रदीप, राजकरन, गोरे गंभीर घायल हो गये हैं। उन्हें गंभीर हालत में फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। मृतक ने घटना से पहले अपने एक साले राजू को भतीजे के लिए एक लड़की देखने के बहाने बाहर ले जाकर गायब कर दिया है। ससुरालीजन हत्या करने की आशंका व्यक्त की है।

ग्रामीणों ने बताया कि पवन तलवार लेकर ससुराल पहुंचा था। रात में सोते समय वह परिजनों पर टूट पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। पवन के हाथ में तलवार और खून से लथपथ परिजनों को देख परिवार के अन्य लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पवन को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे व औंग थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला सहित पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई

क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि घायलों को मेडिकल कालेज भेजा गया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। लापता साले की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *