24 दिन से तहसील में डटे किसान, अब राकेश टिकैत की एंट्री! धरना स्थल की सफाई में जुटे किसान, मांगों को लेकर बढ़ेगा दबाव

24 दिन से तहसील में डटे किसान, अब राकेश टिकैत की एंट्री! धरना स्थल की सफाई में जुटे किसान, मांगों को लेकर बढ़ेगा दबाव

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सादाबाद तहसील प्रांगण में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का धरना लगभग 24 दिनों से जारी है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से वे अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

बुधवार को धरना स्थल पर किसानों ने स्वयं साफ-सफाई अभियान चलाया। भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत के मण्डल उपाध्यक्ष चौधरी चंद्रेश ने बताया कि गुरुवार को किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत तहसील परिसर में पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर धरना स्थल और आसपास के परिसर की साफ-सफाई की गई है। ताकि कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से आयोजित हो सके। किसानों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के सामने वे अपनी सभी प्रमुख समस्याओं और मांगों को रखेंगे। साथ ही, किसानों को उम्मीद है कि उनके राष्ट्रीय नेता सरकार के समक्ष किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और मांगों के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं। जब तक उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब किसानों की निगाहें राकेश टिकैत के आगमन और उनके संबोधन पर टिकी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *