नोएडा में आधी रात जूता फैक्ट्री में भड़की भीषण आग! छह दमकल गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू, टला बड़ा हादसा

नोएडा में आधी रात जूता फैक्ट्री में भड़की भीषण आग! छह दमकल गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू, टला बड़ा हादसा

नोएडा। नाेएडा जिले में थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर 63 के जी ब्लॉक में स्थित एक जूता बनाने वाली कंपनी में मंगलवार की देर रात को आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार की रात को दमकल पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 63 के जी- ब्लॉक में स्थित जूता बनाने की कंपनी में अज्ञात कारण से आग लग गई है। उन्होंने बताया घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में करीब ढाई घंटा लग गए। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।

आशंका व्यक्त जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *