हरियाणा में सड़क हादसे में यूपी के छह श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

हरियाणा में सड़क हादसे में यूपी के छह श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से खाटूश्याम और वृंदावन दर्शन करने गए श्रद्धालुओं से भरा मैक्स पिकअप वाहन हरियाणा के पलवल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पिकअप सवार छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 श्रद्धालु घायल हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया और हरियाणा सरकार से घायलों का समुचित इलाज के लिए बात की। उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के शव उनके परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

मैनपुरी के किशनी से श्रद्धालुओं का जत्था मैक्स पिकअप वाहन में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर निकला था। सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान मंगलवार सुबह पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे पर इनका वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में पिकअप में सवार मैनपुरी के विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश की मौत हो गई। वहीं, सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी सहित 14 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार घायलों को पलवल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *